राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Feb 3, 2023 - 14:17
 0
राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

वैर (भरतपुर, राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) वैर उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय वैर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम  आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य हनुमान सहाय कुम्हार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।  कार्यक्रम प्रभारी प्रो रामप्रसाद मीणा ने बताया कि समारोह में सत्र 2021-22 की विश्वविद्यालय परीक्षा में महाविद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा बीए पार्ट प्रथम की छात्रा काजल गुर्जर  को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया ।वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हनी कटारा एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पिंकी कुमारी को सम्मानित किया। कक्षा बीए पार्ट द्वितीय मे पिंकी शर्मा प्रथम , द्वितीय सीमा एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा निशा कुमारी को सम्मानित किया। बीए पार्ट तृतीय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तनवी शर्मा ,द्वितीय मनीषा कुमारी एवं तृतीय रोशनी रही ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एकल गायन, समूह गायन ,समूह नृत्य, प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता में आरती ,बबली ,चिंकी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में लक्ष्मी सोनम एवं पंकज ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में हेमलता शर्मा, भरत गुर्जर एवं पंकज धाकड़ प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। एकल गायन में प्रियंका धाकड़, सोनम सिंह एवं हर्ष महामना ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । समूह गायन में प्रियंका धाकड़ कोमल एवं सोनम ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र आदित्य और कृष्ण कुमार तिवारी को श्रेष्ठ वोलिंटयर के रूप में सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है