जिला सचिवालय में फायर सेफ्टी सिस्टम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

May 29, 2026 - 19:18
 0
जिला सचिवालय में फायर सेफ्टी सिस्टम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
           अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि जिला सचिवालय भवन के तृतीय तल पर शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही भवन में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया तथा स्प्रिंकलर सिस्टम के प्रभावी संचालन से आग को प्रारंभिक स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया।
           घटना की सूचना पर दमकल दल तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्णतः काबू पा लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने घबराहट न दिखाते हुए पूरी सूझबूझ और अनुशासन का परिचय दिया तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित रूप से भवन से बाहर निकल गए।
          उन्होंने कहा कि भवन में स्थापित आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम की प्रभावशीलता के कारण आग को फैलने का अवसर नहीं मिला और स्थिति शीघ्र ही नियंत्रण में आ गई। घटना में किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। 
         जिला कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों की सजगता, दमकल दल की त्वरित कार्रवाई तथा फायर सेफ्टी सिस्टम की प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के प्रति निरंतर जागरूकता और समय-समय पर किए जाने वाले सुरक्षा अभ्यास ऐसी परिस्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................