पक्षी मानव के मित्र ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य - परिण्डे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान का शुभारम्भ
भुसावर (विष्णु मित्तल/)आर्य विद्यापीठ सोसायटी एवं वन जीव प्रेमियों के द्वारा परिण्डे लगाओ पक्षी बचाओ अभियान के तहत कस्वा भुसावर में संचालित आर्य विद्यापीठ षिक्षा संकुल पर गर्मियों में पक्षियों के लिये पीने का पानी मुहैया कराने के उद्देष्य से परिण्डे लगाये गये, जिसका शुभारम्भ सोसायटी के मंत्री अजय कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं षिक्षा संयोजक मनोज मित्तल की अध्यक्षता में हुआ । मुख्य अतिथि अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि पक्षी मानव के मित्र ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य है, ये पर्यावरण को शुद्ध रखने में अहम भूमिका निभाते है और धरती की शोभा बढाते है।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्रत्येक मानव को इनकी रक्षा व सुरक्षा पर विषेष ध्यान देकर पीने के पानी उपलब्ध कराने के लिये परिण्डे लगाना अवष्य चाहिए। सोसायटी की षिक्षा कमेटी के षिक्षा संयोजक मनोज मित्तल ने कहा कि सोसायटी एवं विद्यापीठ षिक्षा संकुल के द्वारा 29 मई को परीण्डे लगाओं पक्षी बचाओ अभियान का श्रीगणेष किया गया। अभियान के पहले दिन 11 परिण्डे लगाये गये और यह अभियान 15 जुलाई तक जारी रहेगा । इस अवसर पर विद्यापीठ के व्यवस्थापक निरंजन लाल पाण्डेय, प्रबंध सचिव संजय अग्रवाल, लेखाधिकारी अमृत मित्तल, भण्डार व्यवस्थापक बृजेष जिन्दल, कनिष्ठ लिपिक धमेन्द्र सोनी, इलैक्ट्रिषियन अनिल गर्ग, महिला सुरक्षा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी देवी आदि ने परिण्डे लगाये और अभियान की सफलता के लिये कस्वा भुसावर सहित आसपास के गाॅव में परिण्डे लगवाने क संकल्प लिया ।


