वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत जाजम बैठक आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

May 29, 2026 - 20:04
 0
वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत जाजम बैठक आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कठूमर। दिनेश लेखी। ग्राम पंचायत अर्रूवा स्थित अटल सेवा केंद्र पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र फर्स्ट पर महिला अधिकारिता विभाग की ग्राम साथिन कुसुम लता द्वारा जाजम बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक में महिला अधिकारिता विभाग की साथिन कुसुम लता द्वारा बंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को जल बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके उपरांत परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कालीबाई भील उड़ान योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए पात्र बालिकाओं एवं महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में कनिष्ठ सहायक कालूराम, बीपीएम पोस्ट ऑफिस अर्रूवा योगेश शर्मा, एएनएम कृपा, दिव्या सैनी, पशुधन निरीक्षक ममता सुमन, आशा सहयोगिनी सहित ग्रामीण महिलाएं एवं किशोरियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला अधिकारिता विभाग की साथिन कुसुम लता द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................