भरतपुर में आकाशीय बिजली गिरने से ढही मकान की छत, समृद्ध भारत अभियान ने बढ़ाया मदद का हाथ
भरतपुर (विष्णु मित्तल) शहर की सिमको लेबर कॉलोनी निवासी झम्मन सिंह बघेल के मकान पर शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिर गई, जिस हादसा में परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि मकान की छत धराशायी हो गई। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कदम उठाया और उक्त परिवार को आर्थिक मदद करते हुए 11 हजार रुपए की भेंट की। संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि भरतपुर शहर की सिमको लेबर कॉलोनी निवासी झम्मन सिंह बघेल के पक्के मकान पर 29 मई को सुबह सवा तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से उसका मकान टूट गया। जिसकी भनक संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता को लगी और उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद को 11 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की। पुनीत गुप्ता ने बताया कि 29 मई को पीड़ित परिवार को नगद 11 हजार की राशि प्रदान की। इस अवसर पर झम्मन सिंह, लक्ष्मी देवी,रामपाल बघेल, प्रवीण सिंह, रामचन्द्र धाकड़, विष्णु मित्तल, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।


