बिजली-पानी संकट को लेकर अन्ता में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सिलेंडर-मटके फोड़कर जताया विरोध; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

May 29, 2026 - 19:19
 0
बिजली-पानी संकट को लेकर अन्ता में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सिलेंडर-मटके फोड़कर जताया विरोध; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिलेंडर और मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया

अंता (शफीक मंसूरी ) भीषण गर्मी के बीच अन्ता क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी अन्ता के नेतृत्व में सीसवाली चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिलेंडर और मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अन्ता क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और पेयजल संकट से आमजन परेशान है, लेकिन प्रशासन समस्या समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में उप जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, हर वार्ड में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने तथा हाल ही में आयोजित NEET परीक्षा में कथित धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई। साथ ही केंद्रीय
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अन्ता विधानसभा प्रभारी मेघराम मीणा ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते जनता परेशान है। नगर अध्यक्ष ललित गालव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली-पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष ललित गालव ने किया। इस दौरान धनराज सुमन धतुरिया, संदीप शर्मा, नवनीत पंकज, गजेन्द्र सुमन, पवन दाधीच, मुर्तजा अंसारी, भवानी शंकर मीणा, अमित नागर, बाबूलाल देवलिया, लक्ष्मण सुमन, अजय मेहता,वसीम पठान, भीम सिंह, भंवरलाल सुमन, प्रदीप खण्डेलवाल, ललित बत्रा, चंदू माहेश्वरी, मनोज त्यागी, यश गालव, शाहिद अंसारी बाबा, त्रिलोक जांगिड, दीपक गालव, बजरंग बेरवा, विजय सुमन, शंकरलाल मेघवाल, प्रेमराज सुमन, राजेन्द्र सुमन, अशोक सुमन धतुरिया, प्रवीण सुमन, हेमराज, आरिफ शेख, शाहरुख, हरुख, देवराज गुर्जर, अतुल पाठक, यशपाल सुमन, बीरबल सुमन, प्रदीप सुमन, देवराम सुमन, दीपक भील, छगन नागर, कुंजबिहारी नागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................