गिरावड़ी वन क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: वन विभाग ने जेसीबी की जब्त, ऑपरेटर पर मामला दर्ज

May 29, 2026 - 19:47
 0
गिरावड़ी वन क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: वन विभाग ने जेसीबी की जब्त, ऑपरेटर पर मामला दर्ज

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
 गिरावड़ी वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है। विभाग ने मौके पर अवैध खनन करते पाए गए जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

वन विभाग को पिछले कई दिनों से गिरावड़ी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद विभाग ने निगरानी और कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरावड़ी वन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए बागौरा निवासी बजरंग लाल पुत्र चौथूराम को पकड़ा।

वन विभाग ने मौके से जेसीबी मशीन जब्त कर इंद्रपुरा रेंज कार्यालय में खड़ी करवाई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं वन रक्षक शामिल रहे। वन विभाग के रेंजर धर्मवीर सिंह मील ने बताया कि वन क्षेत्र में गैर-वानिकी गतिविधियों और अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................