खैरथल स्टेशन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर ,रेल मंत्री ने जारी किया पत्र, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

May 29, 2026 - 19:43
 0
खैरथल स्टेशन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर ,रेल मंत्री ने जारी किया पत्र, यात्रियों को मिलेगी सुविधा


खैरथल  (हीरालाल भूरानी) 
        खैरथल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12249/12250 शकरबस्ती-जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। स्वीकृति केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की पहल पर रेल मंत्रालय द्वारा दी गई है।
रेल मंत्री ने जारी किया पत्र
          रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अनुशंसा पर इस ठहराव को हरी झंडी दी। रेल मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि यह निर्णय आम यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
         इस ठहराव से खैरथल और आसपास के यात्रियों को दिल्ली, जैसलमेर सहित अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह कदम क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और यातायात को बढ़ावा देगा।  इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अब यात्रियों को दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................