महुवा को PWD से ₹2.02 करोड़ की बड़ी सौगात: विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयासों से विकास कार्यों को मिली वित्तीय स्वीकृति

May 29, 2026 - 20:14
 0
महुवा को PWD से ₹2.02 करोड़ की बड़ी सौगात: विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयासों से विकास कार्यों को मिली वित्तीय स्वीकृति

महुवा (अवधेश अवस्थी)

 महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के प्रयासों से महुवा विधानसभा क्षेत्र को सार्वजनिक निर्माण विभाग में SR प्रोग्राम के तहत 202.00 लाख रुपए की बड़ी सौगात मिली है। 

महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हुड़ला आबादी क्षेत्र में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य हेतु 112.00 लाख रुपए की स्वीकृति, ग्राम ऊकरूंद में प्रोटेक्शन वॉल एवं सी.डी. वर्क हेतु 45.00 लाख रुपए की स्वीकृति एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 में क्षेत्र में सड़क रिपेयर कार्य हेतु 45.00 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। महुवा विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए इन महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए  विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा , PWD मंत्री श्रीमती दिया कुमारी  एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल  मीना का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................