108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ: पोस्टर विमोचन के साथ गुजरात में मारवाड़ियों को दिया जा रहा न्योता, भरूच में महंत सीताराम दास महाराज का भव्य स्वागत
उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव
उपखंड क्षेत्र के झड़ाया बालाजी मंदिर पर 17 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर इन दोनों यज्ञ सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुजरात के दौरे पर है l सूरत का सफल दौरे के बाद प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को भरूच पहुंचा जहां पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज का मारवाडियो द्वारा जोरदार स्वागत किया गया l यज्ञ सेवा समिति के सानिध्य में भरूच में पोस्टर का विमोचन किया गया जहां पर राजस्थानी प्रवासियों को यज्ञ में आने के लिए आमंत्रित किया गया l आज यज्ञ सेवा समिति का प्रतिनिधिमंडल अहमदाबाद पहुंचेगा जहां पर रह रहे मारवाडियो को भी यज्ञ में आने के लिए न्योता दिया जाएगा l इस दौरान सतीश जांगिड़, नरेंद्र, दीपक भाई, कैलाश जांगिड़, मदन ,महेंद्र ,मूलचंद, शंकर जांगिड़, महेंद्र जांगिड़,रोहिताश गुर्जर, ओम प्रकाश ,विक्रम सुरेश, सुनील जांगिड़ सहित भरूच के लोगों ने यज्ञ सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल का जोरदार अभिनंदन किया l


