वीर सावरकर जयंती पर संगोष्ठी, पौधारोपण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित
खेरली। दिनेश लेखी। महर्षि अरविंद कॉलेज, खेरली में स्वतंत्रता वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पौधारोपण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मेरा युवा भारत, अलवर एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य हेमंत कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य हेमंत कुमार शर्मा ने वीर सावरकर के जीवन, राष्ट्रभक्ति, संघर्ष एवं समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में माधवी ने प्रथम, खुशी अग्रवाल ने द्वितीय तथा वेदप्रकाश सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुकेश कुमार शर्मा, चेतन, अशोक, श्रीमती आशा, सचिन, दीपक, अनिक, अशोक, नीरज कटहैड़ा एवं विपिन सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपक बालोत की विशेष भूमिका रही।


