नगरपालिका मंडल कार्यालय में मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

Jul 26, 2023 - 22:36
 0
नगरपालिका मंडल कार्यालय में मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

बानसूर,अलवर (सुनील कुमार)

बानसूर  कस्बे के पंचायत समिति सभागार में नगर पालिका मंडल में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मनोनीत पार्षदों को एसडीएम राहुल सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुमेर सिंह मीणा ने बताया कि राज्य सरकार ने बानसूर नगरपालिका मंडल के लिए नरेश सैन, भूपसिंह सुरेला, रोशन लाल सैनी,  एडवोकेट शिवचरण रावत एवं सुंदर मीणा ,पवन योगी को पार्षद के लिए मनोनीत किया है। इसके तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व नव मनोनीत पार्षदों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मनोनीत पार्षदों ने कहा कि मिलकर नगर पालिका मंडल का विकास कार्य करेंगे और अच्छे सुझाव नगर पालिका प्रशासन को दिए जाएंगे। वार्ड पार्षदों ने की नारेबाजी कार्यक्रम में शपथ ग्रहण के बाद मनोनीत पार्षदों के समर्थकों द्वारा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करने के बाद मौजूद। नगरपालिका वार्ड पार्षदों ने नारेबाजी की और भाजपा के पक्ष में नारे लगाए। वार्ड पार्षद नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर खफा थे। इस मौके पर उप वाइस चेयरमैन बनवारीलाल सैनी, 
सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................