जानलेवा हमले में गिरफ्तारी का विरोध:निकाली रैली राज्य मंत्री जाहिदा खान का फूका पुतला

Mar 19, 2023 - 03:40
 0
जानलेवा हमले में  गिरफ्तारी का  विरोध:निकाली रैली राज्य मंत्री जाहिदा खान का फूका पुतला

पहाड़ी,भरतपुर (भगवानदास )

पहाडी थाने मे जानलेवा हमले के मामले मे दर्ज मुकदमा143/22में फरार आरोपी  की  गिरफ्तारी के विरोध में चंद लोगो ने शनिवार को अस्थाई बस स्टेण्ड पर चौराहे पर पुलिस प्रशासन की मौेजूदगी में राज्यमंत्री जाहिदा खान,मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर पुतला जलाकर रोष प्रकट किया है।आन्दोलनकारीयो ने अपनी मांगो का ज्ञापन प्रशासन को भी नही सोैपा है।
      
 धीमरी निवासी के एक आरोपी को पुलिस ने जानलेवा हमले के  मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके विरोध में पूर्व चिकित्सालय के समीप एक भवन से  दर्जनो समर्थक हाथो मे स्लोगन लिखी तख्ती हाथो मे लेकर राज्य मंत्री जाहिदा खान के मुख पर क्रोस के निशान का पुतला लेकर मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, राज्यमंत्री जाहिदा खान, पूर्व प्रधान जलीश खान के खिलाफ गिरफ्तारी के विरोध में नारेवाजी करते हुए कामां, जुरेहरा,नगर बस स्टेण्ड चौराहे पहुचे।जहॉ पुलिस की मोैजूदगी मे जमकर उत्पात मचाया। मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतला जलाकार विरोध प्रकट किया गया हैै।आन्दोलनकारी प्रशासन को बिना ज्ञापन सौपे चौराहे से अपने गतव्य स्थानो को रवाना हो गए है।जिससे स्पष्ट नही हो सका आन्दोलनकारियो का मांग क्या थी।

प्रत्यक्षदर्शीयो का कहना था। जुनेद नासिर से जुडे धरने के समर्थको का गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रर्दशन था। जलूस में धरने पर बैठा जाविद सहित अन्य  व्यक्ति नेतृत्व करते दिखाई दे रहा है। पुलिस के अधिकारी समझाइस के साथ मूक दर्शक तमाशबीन बने रहे है। जिससे चौरोह पर आवगमन बाधित होने लोगो को आने जाने मे परेशानी का सामना करना पडा है। हालाकि पुलिस  आन्दोलनकारियो की गतिविधी देखने व आवगमन को  सुचारू करने मे जुटी  हुई थी।चौराहे पर विरोध करीब २०मिनट तक जमकर चला है।उसके बाद तहसीलदार अनील कुमार मौके पर पहुचे।तब तक आन्दोलनकारी विरोध कर चुके थे। मौके पर मौजूद पुलिस के तैनात अधिकारी पुतला  जालने के समय  समझाइस कर प्रर्दशनकारियो को एक तरफ करते दिखाई दिए। जानकारी करने पर पुलिस उडती कानून की धज्जियो की हकीकत को छुपाते दिखाई दिए।
  गोैरतलव है की पहाड़ी के धीमरी गांव में १० मई २०२२ को दलित समाज के  मेवा सिह पुत्र ईश्वर सिह  दलित बाजीगर की जमीन पर विवाद हो गया था जिसमें दलित परिवार के केई लोग जानलेवा हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।जिसका मामला अलवर मे भर्ती घायल मेवा सिह के पर्चा वयान पर ३०७ सहित विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कराया गया था।जिसमे अताउल्ला फरार आरोपी था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर जुनेद, नासिर के मामले मे चल रहे धरने के समर्थको ने आन्दोलन मे शामिल होकर विरोध प्रकट कर राज्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेवाजी की है।


बर्जन- मेै बस स्टेण्ड चौराहे पर गया था। उस समय वह लोग दूर थे। मेरे सामने पुतला नही जला था।  आन्दोलनकारियो ने कोई ज्ञापन नही सौपा है।-अनील कुमार तहसीलदार  पहाड़ी
  - पुलिस को कोई ज्ञापन नही दिया। मेै तो आन्दोलनकारियो की समझाइस कर रहा था।  जो चार पांच लोग थे।मेने पुतला पढा नही था किसका था। जो जलाया था।हम कोई कार्रवाही नही कर रहे है।- जसंवत सिह ए.एस.आई थाना पहाडी़

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................