भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल ने अलग अलग मनाई मुखर्जी जयंती

Jul 7, 2020 - 01:30
 0
भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल ने अलग अलग मनाई मुखर्जी जयंती

बयाना,भरतपुर 
बयाना 06 जुलाई। जनसंघ के संस्थापक रहे स्व.डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को यहां भाजपा शहर मंडल व भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन कर उनका भावभीना स्मरण करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प् चढाकर व वृक्षा रोपण कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस दिन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना की अगुवाई में वैर रोड स्थित नगला मचैला के मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आदर्शों व सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांसद रंजीता कोली, उनके पति होमचंद कोली, राजेन्द्र गुर्जर, सहित आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए इस दौरान सांसद ने वहां वृक्षारोपण का शुभारंभ कर पौधे लगाए। इसी प्रकार भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आनंद उपाध्याय की अगुवाई में एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ग्यारसा राम व भाजपा प्रत्याशी रही डाॅ. रितु बनावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंनें एकात्मवाद के सिद्धांत और एक विधान, एक निशान व एक प्रधान के सिद्धांत पर जोर देते हुए देश में व्यापक अभियान चलाया था और आज मोदी सरकार उनके सिद्धांतों व आदर्शों को अपनाते हुए काम कर रही है। इस दौरान शहर मंडल महामंत्री डाॅ.सुधीर भटनागर, जगन्नाथ मावई, लवेश सैनी, विवेक सोनी, अशोक सुनील, प्रमोद, आदि ने भी उनके चित्र पर पुष्प चढाकर भावभीना स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम मेें भी आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए व डाॅ.मुखर्जी की स्मृति में पौधारोपण किया। महापुरूषों की जयंती के अवसर पर भी पार्टी में व्याप्त गुटबाजी उभर कर सामने आई। जिसे लेकर पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं में तरह तरह की चर्चाऐं होती रही।

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की विशेष रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow