होटल पर मारपीट करने का मामला दर्ज

Jun 27, 2020 - 19:06
 0
होटल पर मारपीट करने का मामला दर्ज

बयाना भरतपुर

बयाना 27 जून। पुलिस कोतवाली में गांव मुर्रकी निवासी एक जनें की ओर से आधा दर्जन नामजद आरोपीयों के विरूद्ध हमला कर उसके व पुत्र के जमकर मारपीट कर घायल कर देने और जेब में रखे एक लाख रूप्ए छीन ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीडित सीताराम गुर्जर की ओर से आधा दर्जन नामजद आरोपीयों के विरूद्ध पंचायत समिती रोड स्थित एक होटल पर लाठी डंडों, सरियों व हाॅकी से मारपीट और देशी कट्टा तानकर उससे भी चोटें पहुंचाने तथा जेब में रखे ठेकेदार के एक लाख रूपयों को निकाल ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घायलों का मेडीकल करवाकर कार्रवाही शुरू की है।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow