महापुरुषों की जयंती पर किया वृक्षारोपण

स्वतंत्रता सेनानी दक्षयानी वेलायुद्धन, हंसा मेहता व अल्लूरी सीताराम राजू की जयंती मनाई

Jul 5, 2021 - 00:49
 0
महापुरुषों की जयंती पर किया वृक्षारोपण
युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद व स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि मनाई

सूरजगढ़ (झुंझुनू,राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में गाँधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास सूरजगढ़ में शिक्षाविद फूलचंद सुनियां की अध्यक्षता में देश की प्रथम दलित स्नातक महिला, महान सामाजिक कार्यकर्ता, संविधान सभा की सदस्य स्वतंत्रता सेनानी दक्षयानी वेलायुद्धन व देश की प्रथम महिला कुलपति, महान सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, शिक्षाविद, संविधान सभा की सदस्य स्वतंत्रता सेनानी हंसा मेहता व आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की जयंती मनाई। इस मौके पर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद व राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि भी मनाई।
ओमप्रकाश सेवदा, कृष्णा सैनी इस्लामपुर, पवन कुमार मेघवाल, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह लूनियां, धर्मपाल गांधी व अन्य वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके योगदान और जीवन संघर्ष के बारे में बताया।
इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य चाँदकौर, कुलदीप बागड़ी, मास्टर सम्पत मोई, महेंद्र सिंह बरवड़, धर्मपाल गाँधी, मास्टर फूलचंद सुनियां, राजेंद्र कुमार, सुनील गांधी, सोनू कुमारी, अंजू गांधी, पिंकी नारनोलिया, पवन कुमार मेघवाल, महेन्द्र लूनियां, ओमप्रकाश सेवदा, किशोरीलाल, बाबूलाल बोयल, रविंद्र गुरावा, हिमांशु सुनियां, तनिष्का, माहिर, हर्षिता सुनीता, इशांत, लक्ष्य, शुभम, लक्षिता आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................