नगर पालिका खेडली में भाजपा के संदेश खंडेलवाल बने वाइस चेयरमैन,मनाया जीत का जश्न

Dec 21, 2020 - 19:15
 0
नगर पालिका खेडली में भाजपा के संदेश खंडेलवाल बने वाइस चेयरमैन,मनाया जीत का जश्न

अलवर,राजस्थान 
खेडली नगरपालिका चुनाव प्रक्रिया में आज नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर संदेश खंडेलवाल विजयी हुए भाजपा के संदेश खंडेलवाल को 15 एवं कांग्रेस के राजकुमार जैन को 10 मत मिले इस मौके पर भरतपुर सांसद रंजीता कोली,अलवर विधायक संजय शर्मा,जिला अध्यक्ष भाजपा संजय नरूका, पूर्व विधायक रमेश खींची, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल,मौजूद रहे वहीं नामांकन 2:30 बजे से मतदान शुरू हुआ मतदान में सबसे पहले कांग्रेस के 8 पार्षद एवं एक निर्दलीय द्वारा एक साथ वोटिंग की गई जिसके आधे घंटे बाद भाजपा के 13 एवं 2 निर्दलीय द्वारा मतदान किया गया वहीं अंत में भाजपा की चंद्रकांता ने मत डाला इस दौरान नगरपालिका के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात रहा तथा नगरपालिका खेडली परिसर में पार्षद के अलावा अन्य किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई
रिपोर्ट - दिनेश लेखी 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................