जब -जब किसानों पर अत्याचार हुआ है ,तब -तब भरतपुर राज परिवार ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी उनकी लड़ाई- विश्वेन्द्र सिंह

मैं किसान का बेटा पहले ,विधायक बाद में हूं

Feb 7, 2021 - 01:17
 0
जब -जब किसानों पर अत्याचार हुआ है ,तब -तब भरतपुर राज परिवार ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी उनकी लड़ाई- विश्वेन्द्र सिंह
बहज की सरदारी व महापंचायत में उमड़ा किसानों का जन सैलाब

डीग (भरतपुर,राजस्थान/पदम जैन) जब -जब किसानों पर अत्याचार हुआ है,तब- तब किसानों के साथ भरतपुर राजपरिवार ने उनके कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की लडाई लड़ी है।इसका इतिहास साक्षी है‌।भरतपुर रियासत की हुंकार के आगे मुगल व अंग्रेज हमेशा नतमस्तक रहे है।यह वाक्य पूर्व कैबिनेट मंत्री डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र ने उपखंड के गांव बहज में केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये तीन कृषि कानून के विरोध में एवं किसानों के समर्थन में किसान महापंचायत में कहे।उन्होने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार तीन कृषि कानून को लाकर के किसानों के हाथ में कटोरा देना चहाती है,और उद्योग पतियों को लाभ पहुंचाना चाहाती है।मोदी सरकार जुबलेवाजों की सरकार है।जो कभी 15-15लाख रुपये खातों में ड़ालने,गरीबों की आय दुगनी करने,बेरोजगारी समाप्त करने एवं विदेशों से काला धन वापस लाने का के झूठे अश्वासन से जनता को प्रलोभन कर वोट तो ले लेते है।लेकिन बाद में जनता को कुछ भी नहीं देते।आज किसानों द्वारा दिल्ली वार्डर पर आदोलन को 72दिन हो चुके है,लेकिन केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार के कानों पर जू तक रैग रही है।

भरतपुर रियासत किसानों के साथ है।और इस काले कानून का विरोध करती है।वहीं चाकसू विधानसभा क्षेत्र के  कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी भी किसानों के समर्थन में शिरकत करने डीग पहुँचे जहाँ उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए  कहा कि कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी कानून लेकर आयी है जो किसानों के अधिकारों पर डांका डालने जैसा प्रतीत होता है । जिसे देश के अन्नदाता  किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते। केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार इस काले कानून को वापस ले। महापंचायत के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह एवं चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी एवं कुवंर अनिरुद्ध सिंह का 21किलों की माला पहनाकर बहज गांव की सरदारी ने भव्य  स्वागत किया। महापंचायत में महाराजा सूरजमल अमर रहे,महाराजा जवाहर सिंह अमर रहे,विश्वेन्द्र सिंह जिन्दाबाद ,जय जवान जय किसान ,गिर्राज महाराज,के जयकारें लगाये गये।इस मौके पर कुवंर अनिरुद्ध सिंह,रिंकी सिंह,मेवाराम पटवारी,राजाराम सिनसिनी,पीतम पास्ता आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।इस मौके पर आगरा से आई रागनी कालाकरों ने भरतपुर रियासत के राजा महाराजाओं की वीर गाथा को सुनाई एवं छात्र श्वेता फौजदार ने देश भक्ति की कविता सुनाते हुए लोगों में जोश भर दिया।इस मौके पर बहज सरपंच सुभाष बाबू,कन्हैया सिंह योगेश ठेकेदार, पालिकाध्यक्ष निरंजन लाल टकसालिया, कुम्हेर पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र जाटव, टिटू फौजदार  ,नरेन्द्र, पुलिस प्रशासन की रही चांक चौबंद व्यवस्था-महापंचायत में सैकड़ों किसानों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन की चांक चौबंद व्यवस्था रही।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................