शिक्षाविद लायन मदन लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की परिंडे लगाए
राजगढ (अलवर) पंचायती पुस्तकालय परिसर में लायन मदन लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर लायंस क्लब राजगढ़ एवं पंचायती पुस्तकालय द्वारा श्रद्धांजलि सभा रख कर सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षाविद लायन मदन लाल शर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पुस्तकालय के अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा, कला संगम के पूर्व अध्यक्ष किशोर मुखर्जी,लायंस क्लब के पूर्व रीजन चेयरमैन लायन खेम सिंह आर्य, एनएल वर्मा,
पीएमजेएफ लायन वीरेन्द्र दाधीच,लायन अजय यादव, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार, लायन लोकेश रावत, श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मदन लाल शर्मा की स्मृति में पक्षियों के लिए पानी के 11 परिंडे लगाए गए,कार्यक्रम का संचालन लायन एन एल वर्मा ने किया।


