ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया सत्याग्रह यज्ञ

Feb 6, 2021 - 19:43
 0
ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया सत्याग्रह यज्ञ
फोटो ड़ीग में  पंचायत समिति कार्यालय पर सत्याग्रह यज्ञ करते हुए ग्राम विकास अधिकारी

ड़ीग (भरतपुर,राजस्थान/ पदम जैन)  राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ  के प्रदेश व्यापी आव्हान पर ड़ीग में शनिवार को ग्राम विकास अधिकारियों द्धारा   जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोरेर एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल के  संयुक्त नेतृत्व में   पंचायत समिति मुख्यालय पर सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्र उच्चारण के साथ जिला अध्यक्ष कोरेर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल, अतुल शर्मा खेम चंद शर्मा विक्रम सिंह ओम सिंह सतवीर सिंह भगत सिंह रमेश चंद हरीश आदि ग्राम विकास अधिकारियों ने आहुतियां देते हुए ईश्वर से सरकार को को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। तथा प्रदेश मुख्यमंत्री  से कांग्रेस घोषणा पत्र को  लागू कराते हुए ग्राम विकास अधिकारियों की विभिन्न मांगों को पूरा कराने की मांग की है।
 जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कोरेर ने बताया है कि ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से  अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में  सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया था  ।जिसके अंतर्गत एक फरवरी को प्रदेश के सभी विधायकों जिला प्रमुखों एवं पंचायत समिति प्रधानों को इस संबंध में ज्ञापन दिए गए ।तथा अगले चरण  में प्रदेश भर में   आज 6 फरवरी को सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सत्याग्रह यज्ञों   का आयोजन किया गया है। इसके बाद 13 और 20 फरवरी को भी राज्य के सभी पंचायत समिति  मुख्यालयों पर इसी प्रकार सत्याग्रह  यज्ञ  का आयोजन किया जावेगा। तथा अगले चरण में 27 फरवरी को सभी जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह यज्ञ आयोजित किये जावेंगे ।तथा पांचवें चरण में सभी 8  हजार  ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा एक साथ बजट सत्र के दौरान विधानसभा पर सत्याग्रह यज्ञ किया जावेगा। 


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................