जालूकी में ASI के साथ मारपीट के मामले में 2ओर आरोपी गिरफ्तार

Apr 4, 2023 - 09:50
 0
जालूकी में ASI के साथ मारपीट के मामले में 2ओर आरोपी गिरफ्तार

नगर, भरतपुर  

नगर के थानान्तर्गत जालूकी चौकी पर दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को देवेन्द्रसिंह स.उ.नि. मय कानि. धर्मेन्द्र के जालूकी चौराहे पर गस्त कर रहे थे। तो समय करीब 09.15pm पर फतेहपुर खुर्द से दो पक्ष के 13-14 व्यक्ति आपस में झगड कर जालूकी चौकी पर आए जिनको देवेन्द्रसिंह स.उ.नि. समझाईस कर रहा था तभी अचानक से सभी बदमाशो ने स.उ.नि. पर लाठी-डण्डों से हमला कर मारपीट कर दी। इस सूचना पर तत्काल पुलिस थाना नगर जाप्ता जालूकी चौकी पर पहुच कर घायल स.उ.नि..को सीएचसी नगर में प्राथमिक उपचार कराकर भरतपुर रैफर कर दिया। राजट्रोमा.हॉस्पीटल भरतपुर में भर्ती करवाया गया जिसका ईलाज चल रहा है। स.उ.नि. के पर्चा बयान पर थाना नगर पर धारा 147, 148, 149, 332, 353, 307 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था। थानाधिकारी हरलाल पु.नि. मय जाप्ता द्वारा बाद अनुसंधान उक्त मामले के फरार आरोपी 1. अनिल उम्र 23 वर्ष व 2. भरतराम उर्फ भरतू  उम्र 34 वर्ष निवासी फतेहपुर खुर्द थाना नगर को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात रहे कि उक्त मामले में 2 आरोप विजय व टीकम को पूर्व में ही गिरफतार किया जा चुका है  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................