कठूमर विधायक को भाजपाइयों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Jan 10, 2024 - 19:19
 0
कठूमर विधायक को भाजपाइयों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर )

कठूमर विधायक रमेश खिंची बुधवार को लक्ष्मणगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान भाजपाईयों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। 
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मुकेश पटेल हरसाना व खुडियाना के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सियाराम चौधरी ने विधायक रमेश खिंची को बताया कि लक्ष्मणगढ़ सहित क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। समस्या के समाधान को लिये चंबल के पानी को लक्ष्मणगढ़ लाने की मांग की। इसके लक्ष्मणगढ़-जालूकी सड़क मार्ग के अधूरे पड़े सड़क निर्माण को शुरु करवाने व हरसाना गांव की आबादी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान करवाने की मांग की। जिस पर विधायक ने अधिकारियों से समस्या के समाधान करने के निर्देश दिये। इससे पहले लोगों ने विधायक का साफा बन्धन व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस दौरान मुकेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सियाराम चौधरी, पूर्व सरपंच मुरारीलाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ईश्वर नकडा, महेंद्र चौधरी, वेदप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................