श्रीश्याम सखी दरबार का सातवां वार्षिकोत्सव आयोजित

Apr 8, 2024 - 17:25
 0
श्रीश्याम सखी दरबार का सातवां वार्षिकोत्सव आयोजित

शिक्षाविद् प्रमोदिनी दुबे को दिया श्रीश्याम सखी सम्मान :श्रीश्याम सखियों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

चिड़ावा / उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 कस्बे में संचालित महिलाओं के अग्रणी संगठन श्रीश्याम सखी दरबार का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चीनी गोदाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका, युवा सामाजिक कार्यकर्ता संदीप हिम्मतरामका, चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल की प्रिंसिपल सरिता पूनियां, सामाजिक कार्यकर्ता सीमा अग्रवाल सीकर और बाल कल्याण समिति झुंझुनूं की सदस्य मनीषा केडिया ने किया। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि करीब तीन घंटे चले कार्यक्रम के दौरान श्रीश्याम सखियों ने भजनों पर एक से एक बढकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं इस बार का श्रीश्याम सखी सम्मान शिक्षाविद् प्रमोदिनी दुबे को दिया गया। प्रमोदिनी दुबे दशकों से निरंतर बालिका शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इसी क्रम में धार्मिक थीम पर आयोजित रैम्प वॉक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर श्याम सखी कुंदन कटेवा को मिसेज श्याम सखी का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ख्याति केडिया व किरण केडिया के संयोजन में फन गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें भी महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके लिए मतदान की अपील करने वाले पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं तय किया गया कि श्रीश्याम सखियां मतदान के लिए महिलाओं को जागरूक करेंगी। आपको बता दें कि चिड़ावा में संचालित श्रीश्याम सखी दरबार कस्बे की गृहिणियों का एक समूह है। जो हर माह धार्मिक कीर्तन करते है। इसके अलावा अपनी महीने के बचत से सामाजिक सरोकार भी निभाते है। बच्चों को पढाई में सहयोग के लिए आर्थिक सहयोग करते है। अनार देवी ककरानिया, हंसा हिम्मतरामका, उर्मिला चौधरी, आशा हलवाई आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रेखा संदीप हिम्मतरामका ने किया। इस मौके पर ममता हिम्मतरामका, रजनी केडिया, सरोज चौधरी, सुधा चौधरी, नीतू हिम्मतरामका, मधु बागड़ी, मंजू केडिया, विजय लक्ष्मी मोदी, अंजू सोनी, पूनम सोनी, माया जांगिड़, अंजना पिलानी, कविता सुलतानिया, प्रियंका केडिया, ज्योति पारीक, राजू बाछुका, निशा मोदी, मधु शर्मा, अंजली सोनी, मनीषा सोनी, बिंदू ओझा, आशा वर्मा, प्रियंका गुप्ता, सुनिता शर्मा, बबिता सोनी आदि मौजूद थी।

पांच दशक दिए शिक्षा को, इसलिए दिया सम्मान

कार्यक्रम में श्रीश्याम सखी सम्मान से शिक्षाविद् प्रमोदिनी दुबे को नवाजा गया। प्रमोदिनी दुबे पिछले पांच दशक से चिड़ावा में शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। हजारों बालिकाओं को अब तक शिक्षा देकर उन्हें नई राह दिखाने का काम किया है। प्रमोदिनी दुबे करीब दो—तीन दशक तक डालमिया बालिका स्कूल में रही और प्रिसिंपल जैसी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में चिड़ावा की बेटियों ने स्कूल समय के दुबे के साथ पुरानी यादों को ताजा की। दुबे ने इस मौके पर सभी महिलाओं को कहा कि घर की जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक सरोकार में हिस्सा लेना एक प्रेरणास्पद है। आज महिला हर क्षेत्र में आगे है। यही देखकर उन्हें खुशी होती है। 
इन श्याम सखियों ने दी प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में सुनिता झुंझुनूंवाला और नीतू सर्राफ ने पिया रंगा दो... मारवाड़ी गाने के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद दुर्गा पिलानी ने पग की पायल बाजै..., खुशबू पारीक ने पीली लुगड़ी..., बबिता पंवार ने मिश्री से ​मीठी बोली..., मंजू भालोठिया ने थानै कालजियो बना लूं..., मधु बागड़ी ने बरसाने से आई हूं..., पिंकी केडिया ने देख ना पाई...., कुंदन कटेवा ने मेरा है कृष्ण कन्हैया..., नेहा मोदी ने पायल बाजणी..., नूतन शर्मा ने सारा वृंदावन देखे..., ख्याति केडिया और किरण केडिया ने बजाओ स्वागत में, काव्या केडिया ने कृष्णा मेरा सुपर स्टार..., पीहू शर्मा और काव्या केडिया ने मुझे चरणों से लगा लें..., रेखा हिम्मतमरामका, नूतन शर्मा, पिंकी केडिया ने मैं तो जमना..., संगीता, सविता, नीतू, रेखा और सुमन हिम्मतरामका ने ग्रुप डांस मेहंदी रची म्हारै हाथै मैं..., रेखा हिम्मतरामका, कुंदन कटेवा, ख्याति केडिया, नूतन शर्मा, पिंकी केडिया और किरण केडिया ने ग्रुप डांस हम श्याम पर मरते है.... आदि प्रस्तुतियां दी। सुनिता सर्राफ ने खुद की लिखी कविता पढी और खूब दाद बटोरी। इसी तरह फन गेम्स में नेहा मोदी, सविता हिम्मतरामका, अंकिता बाछुका, कुंदन कटेवा, रेखा अनिल हिम्मतरामका, दीपा मोदी, ज्योति पारीक आदि ने जीत दर्ज की।

27 श्रीश्याम सखियों को उपाधि साथ मिले प्राइज

इस मौके पर श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजक रेखा संदीप हिम्मतरामका ने श्रीश्याम सखियों को अलग—अलग उपाधियों के साथ पुरस्कार दिए। इनमें मिसेज रील एक्सपर्ट सखी टीना शर्मा और बबिता पंवार, मिसेज चुलबुली सखी शशि गुप्ता, मिसेज ममता परी सखी उर्मिला चौधरी और अनिता बदनगढिया, मिसेज फेशन क्वीन सखी नूतन शर्मा, मिसेज सीधी साधी सखी पूनम फतेहपुरिया और कौशल्या शर्मा, मिसेज शर्मिली सखी पायल सूरजगढिया, मिसेज वीडियो एक्सपर्ट सखी वंदना तोला, मिसेज भाव भरी सखी दुर्गा पिलानी व मंजू चौधरी, मिसेज छोटा पटाखा सखी किरण केडिया, मिसेज सेल्फी क्वीन सखी नीतू सर्राफ, मिसेज मस्तीखोर सखी सोनू हिम्मतरामका, मिसेज रेगुलर सखी कुंदन कटेवा और पिंकी केडिया, मिसेज केशियर सखी संगीता हिम्मतरामका, मिसेज पक्की श्याम प्रेमी रेखा अनिल हिम्मतरामका और सुमन हिम्मतरामका, मिसेज कंफ्यूज सखी सुनिता झुंझुनूंवाला, मिसेज स्पीड पोस्ट सखी ख्याति केडिया, मिसेज रसभरी सखी सुमन जांगिड़, मिसेज छुई मुई सखी नेहा मिश्रा तथा मिसेज पतली कमरिया सखी खुशबू पारीक को उपाधि दी और पुरस्कार दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................