तापमान अधिक होने से मौत का तांडव जारी, अलवर मंडी मोड़ के पास अचेत व्यवस्था में सड़क पर पड़े मिले व्यक्ति की मौत

May 31, 2024 - 19:46
 0
तापमान अधिक होने से मौत का तांडव जारी, अलवर मंडी मोड़ के पास अचेत व्यवस्था में सड़क पर पड़े मिले व्यक्ति की मौत

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज गर्मी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहा मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने पर सूचना मिली की मंडी मोड़ के पास एक व्यक्ति के अचेत व्यवस्था में सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली जिस पर मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला जो किसी तरह की मूवमेंट नही कर रहा था। आसपास के लोगों से युवक के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। वही मृतक के परिजन ने बताया की मृतक मुरारी लाल राजगढ़ का निवासी था जो बढ़ाई का कार्य करता था। मुरारी लाल अपने घर राजगढ़ से अलवर बढ़ई का कार्य करने आया हुआ था।
 इसके संबंध में पुलिस द्वारा सड़क पर अचेत पड़े होने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर मालूम चला की मुरारी लाल की मौत तेज गर्मी के चलते हुई।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................