कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान
![कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_66586cec20368.jpg)
अलवर,राजस्थान
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अट्टा मंदिर के पीछे एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता हरिसिंह ने बताया की मृतक हेमंत सिंह 5 साल से केंसर पीड़ित था इससे वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता ने बताया की खाना देने गए जब उन्होंने हेमंत को कुंदे से लटका देखा। जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित कर पुलिस को सूचना दी। घटना के वक्त हेमंत अकेला था जिसने बीमारी के चलते बड़ा कदम उठाया। वहीं परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)