रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं: बोले- जेजेएम में तोड़ी गाँव की सड़कें, अब तक नहीं बनी

अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन नहीं

Jun 15, 2024 - 11:13
 0
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएं: बोले- जेजेएम में तोड़ी गाँव की सड़कें, अब तक नहीं बनी

उदयपुर (मुकेश मेनारिया) कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की ने शुक्रवार को रात्रि चौपाल गोगुंदा में की। सुनवाई में ग्रामीण ने कहा- जल ​जीवन मिशन वालों ने हमारी सड़कें तोड़ दी। आधा-अधूरा काम कर निकल गए। गांव वाले बोले कि कह-कहकर थक गए लेकिन हमारी समस्याओं का समाधान ही नहीं हो पाया। काछबा पंचायत वालों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्य में उनकी पंचायत के काछबा, फुलमगरा, भाट गांव में जहां पाइप लाइन डाली है वहां उखेड़ी सीसी सड़क को वापस ठीक तक नहीं किया है। गांव वालों के रास्ते बाधित हो गए हैं। सरपंच अंबालाल बताते हैं कि गांव वाले आए दिन उनको कहते हैं और वे जल जीवन मिशन वालों को लेकिन सुनवाई नहीं हुई है।

जिला कलक्टर ने दिए जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने के आदेश 

सरपंच ने बताया कि मिशन की इस योजना से उनकी पंचायत के कुछ गांवों को तो जोड़ा ही नहीं और यह कहा जाता है कि उनकी स्वीकृति ही नहीं मिली तो कैसे जोड़े। इसमें देवड़ा का गुड़ा, मोजावतों का गुड़ा आदि शामिल हैं। इस पर कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने को कहा।

बैठक में मलेरिया के केस बढ़ने को लेकर भी चिंता जताई गई। इस पर कलेक्टर ने कहा कि आमजन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे और चिकित्सा विभाग भी पूरी निगरानी रखते हुए लोगों को जागरूक भी करें। इस दौरान गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती ने कहा कि गोगुन्दा अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध है लेकिन सोनोलॉजिस्ट नहीं होने से क्षेत्रवासियों का इस मशीन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं और स्टाफ नहीं होने तथा निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर होने की भी समस्याएं बताई।

इस दौरान गोगुन्दा उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, तहसीलदार ओमसिंह लखावत, विकास अधिकारी देवेंद्र कंचन सहित कई विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। पूर्व पंचायत समिति सदस्य बीएस राव ने कहा कि चौपाल खुले में होनी चाहिए, इस तरह सभागार में नहीं। उन्होंने बैठक में ही कहा कि आगे चौपाल खुले में हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है