भीषण गर्मी में समाजसेवी ने लगाया शरबत वितरण शिविर, राहगीरों को मिली राहत

May 28, 2026 - 11:37
 0
भीषण गर्मी में समाजसेवी ने लगाया शरबत वितरण शिविर, राहगीरों को मिली राहत

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी अनिल कूलवाल द्वारा बुधवार को अपनी दुकान के सामने शरबत वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राहगीरों, वाहन चालकों, श्रमिकों एवं आमजन को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।
दोपहर के समय तेज धूप और लू के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शरबत वितरण के दौरान लोगों ने समाजसेवी पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताया।
इस अवसर पर पंकज कूलवाल ने बताया कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है तथा दोपहर के समय लू का प्रभाव अधिक होने से आमजन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में सामाजिक सरोकारों के तहत लोगों को राहत पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने आमजन से गर्मी के मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।
शिविर के दौरान आसपास के दुकानदारों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और आने-जाने वाले लोगों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। समाजसेवी पहल के चलते पूरे दिन शिविर स्थल पर लोगों की आवाजाही बनी रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................