राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव 30 मई को होंगे सम्पन्न

May 27, 2026 - 19:38
 0
राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव 30 मई को होंगे सम्पन्न

कठूमर (दिनेश लेखी)। राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ जिला शाखा अलवर की ओर से कठूमर ब्लॉक शाखा के नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आगामी 30 मई 2026 को नए अध्यक्ष के चुनाव और नियुक्ति की प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न कराई जाएगी।

  • लक्ष्मी गार्डन में दोपहर 2 बजे से होगी प्रक्रिया:

संघ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चुनावी कार्यक्रम का आयोजन आगामी शनिवार (30 मई) को दोपहर 2:00 बजे से स्थानीय लक्ष्मी गार्डन मैरिज होम, कठूमर में किया जाएगा। बैठक में लोकतांत्रिक और सांगठनिक मर्यादाओं का पालन करते हुए आम सहमति से नए ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।  नियुक्ति प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संगठन ने निम्नलिखित वरिष्ठ चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है:

  • कार्यक्रम संयोजक: मुकेश जोधा (वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष)
  • पर्यवेक्षक: डॉ. बृज राम (प्रधानाचार्य)
  • सह-पर्यवेक्षक: श्री कमल सिंह
  • प्रदेश प्रतिनिधि: अमर सिंह (व्याख्याता)

राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नवीन भारती द्वारा जारी इस आदेश में ब्लॉक के सभी संबंधित पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों और शिक्षक साथियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। उन्होंने पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने का आह्वान किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................