बीडीए द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही; 10 हैक्टेयर भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, 90 अवैध भूखण्ड ध्वस्त

May 27, 2026 - 19:23
May 27, 2026 - 19:23
 0
बीडीए द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही;  10 हैक्टेयर भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, 90 अवैध भूखण्ड ध्वस्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पैराफैरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण को ध्वस्त करते हुए लगभग 10 हैक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया ने बताया कि भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान बुधवार को ग्राम खडेरा एवं सेवर कलां क्षेत्र में जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध रूप से विकसित की जा रही 2 कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान लगभग 90 अवैध भूखण्डों को ध्वस्त किया गया तथा कॉलोनियों में बनाए गए ग्रेवल रास्तों को भी जेसीबी मशीन से खोदकर समाप्त कर दिया गया। मौके पर मौजूद अतिक्रमियों को नियमानुसार भू-उपयोग परिवर्तन एवं ले-आउट अनुमोदन कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि कार्ययोजना के तहत इस प्रकार के अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मौके पर तहसीलदार (पश्चिमी जोन) एवं मौका मजिस्ट्रेट मनीष कुमार मीना, तहसीलदार (पूर्वी जोन) मुकेश कुमार, सहायक अभियंता मनोज पाराशर, भू-अभिलेख निरीक्षक ज्ञानसिंह निमेश, दीवान सिंह तथा पटवारी मृत्युंजय मिश्रा, दिगम्बर सिंह एवं लोकेश शर्मा सहित पुलिस जाब्ते की उपस्थिति में अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................