अग्रवाल समाज का प्रत्येक सदस्य ही संगठन की असली शक्ति: अतुल मित्तल; शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना प्राथमिकता

May 28, 2026 - 11:40
 0
अग्रवाल समाज का प्रत्येक सदस्य ही संगठन की असली शक्ति: अतुल मित्तल; शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना प्राथमिकता

भरतपुर (विष्णु मित्तल) जिला अग्रवाल महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अतुल मित्तल सीए एवं जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले का अग्रवाल समाज भुसावर के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल तथा उनकी टीम ने अभिनन्दन किया और समाज के संगठन,महिला सशक्तिकरण,आत्मनिर्भरता,स्वच्छता,पर्यावरण की शुद्वता,शिक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।

 जिलाध्यक्ष अतुल मित्तल सीए ने कहा कि समाज की एकता और प्रत्येक क्षेत्र में विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है साथ ही समाज को व्यापार,आत्मनिर्भरता,शिक्षा,रोजगार आदि क्षेत्र को बढावा दिलाना मेरा काम है। समाज ने जिस प्रकार मुझे लगातार दूसरी बार अग्रवाल महासभा का जिलाध्यक्ष चुना है,समाज के प्रत्येक सदस्य की भावना पर खरा उतरना मेरा धर्म है।

उन्होने कहा कि अग्रवाल समाज को संगठित करना और समाज में सभी मदद करना मेरा धर्म है। समाज का प्रत्येक सदस्य ही संगठन की शक्ति है। जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले कहा कि भरतपुर-डीग जिले के प्रत्येक अग्रवाल समाज के परिवार के साथ मिल कर समाज के हित में काम किया जाऐगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................