आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन, बच्चों को मिलेगी अच्छी शिक्षा, पूजा अर्चना कर मिठाई का किया वितरण
उदयपुर। (मुकेश मेनारिया) वल्लभनगर विधानसभा के ग्राम पंचायत नागलिया के खेजडिया फला में गांव के सबसे वयोवृद्ध भोपाजी डेला जी के द्वारा बुधवार को उद्घाटन संपन्न हुआ। बाल विकास विभाग के अधिकारी सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच मनमोहन मीणा सहित इस मौके पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें । इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र को सजाया गया। अब बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से शिक्षा का संचार अच्छा होगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर गणेश जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर मिठाई वितरित किए गया।

