वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: निःशुल्क देव दर्शन के लिए आवेदन शुरू, 10 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

May 27, 2026 - 19:24
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: निःशुल्क देव दर्शन के लिए आवेदन शुरू, 10 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से रेल यात्रा द्वारा भारत के 15 तीर्थ स्थलों एवं हवाई यात्रा के माध्यम से पशुपतिनाथ (काठमांडू), नेपाल की निःशुल्क यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। 
सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग मुकेशकुमार मीणा ने बताया कि राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से रेल यात्रा द्वारा भारत के 15 तीर्थ स्थलों एवं हवाई यात्रा के माध्यम से पशुपतिनाथ (काठमांडू), नेपाल की निःशुल्क यात्रा हेतु 27 मई से प्रारम्भ हो गई है। जिसकी अन्तिम एवं संशोधन तिथि 10 जून 2026 है। उन्होंने बताया कि आवेदन पोर्टल eDevasthan2.rajasthan.gov.in एवं विभाग की वेबसाईट devasthan.rajasthan.gov.in उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके भरे जा सकते हैं। आवेदन करने की सुविधा समस्त ई-मित्र पर भी उपलब्ध है।
 उन्होंने बताया कि आवेदन करने हेतु पात्रता राजस्थान राज्य का मूल निवासी हो, आयकरदाता नहीं हो, पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया हो, यात्रा करने हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो एवं 60 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर ली हो। शेष अन्य शर्ते विभाग की वेबसाईट devasthan.rajasthan.gov.in हिन्दी में देवस्थान डिपार्टमेन्ट राजस्थान पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालयों में दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है। संबंधित जिले में सहायक आयुक्त कार्यालयों की सूची देवस्थान विभाग की वेबसाईट devasthan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................