हलैना में किसान सम्मेलन आयोजित: खरीफ सीजन के लिए उन्नत बाजरा बुवाई और रोग नियंत्रण का दिया गया प्रशिक्षण
हलैना (विष्णु मित्तल), कस्वा हलैना में पायोनियर कम्पनी के द्वारा किसान सम्मेलन आयोजित हुआ,जिसमें पायोनियर कम्पनी के कृषि वैज्ञानिक एवं जोनल एग्रोनॉमिस्ट मैनेजर डॉ.विमल पाण्डेय ने खरीफ की बाजरा बीज में होने वाले रोग के प्रति जानकारी दी साथ ही रोग की रोगथाम के लिए उपचार बताए और उन्होने कम भूमि,कम लागत,कम सयम,कम मेहनत आदि को मद्देनजर रख अधिक पैदावार के लिए 86 एम 98 को लगाने की सलाह दी। वही पायोनियर कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी गौरव चौधरी ने पायोनियर कंपनी की आने वाली बाजरा की किस्म 86 एम 94,86 एम 95, 86 एम 98 की विशेषाओं के बारे में बतायाण्और खरीफ फसल बुवाई,पैदावार,रोग के लक्षण व बचाव आदि की जानकारी दी। पायोनियर कंपनी के अन्य अधिकारी हरि सिंह, नटवर सिंह, रवींद्र सिंह आदि ने किसानों को बीज के असली पैकेट की पहचान के बारे में बताया। सम्मेलन में प्रगतिशील किसान हेतराम शर्मा, रणधीर पटेल, शनि बाबू धाकड़,भीम सिंह पांडे भुसावर ने भाग लिया ।


