महिलाओं ने पेश की सेवा भावना की मिसाल, नौतपा में राहगीरों को पिलाया शरबत व ठंडा पानी

May 28, 2026 - 11:36
 0
महिलाओं ने पेश की सेवा भावना की मिसाल, नौतपा में राहगीरों को पिलाया शरबत व ठंडा पानी

खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे में अधिक मास की एकादशी के पुनीत अवसर पर महिलाओं ने सेवा भावना का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने का कार्य किया। जसोरिया एवं खूंटेटा परिवार की महिलाओं द्वारा कस्बे के सबसे व्यस्तम मार्ग कठूमर रोड स्थित अपने निवास के बाहर शरबत एवं ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई।
नौतपा की तेज गर्मी के बीच महिलाओं ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को चरितार्थ करते हुए दोपहर 11 बजे से सांय 7 बजे तक लगातार राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को शरबत और ठंडा पानी वितरित किया। भीषण गर्मी में इस सेवा कार्य से लोगों को काफी राहत मिली तथा राहगीरों ने महिलाओं की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
कस्बे में पहली बार महिलाओं द्वारा इस प्रकार स्वयं आगे आकर प्याऊ संचालन करने की पहल चर्चा का विषय बनी रही। सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल को लोगों ने प्रेरणादायक बताते हुए अन्य लोगों से भी ऐसे कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की।
इस सेवा कार्य में पूर्व पार्षद गीता खूंटेटा, बीना जसोरिया, मीनाक्षी जसोरिया, कल्पना खूंटेटा, कासवी, बिन्नी खूंटेटा, भारती जसोरिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................