मीणा समाज विकास संस्थान के पांच पदों के लिए चुनाव कल, 1032 मतदाता चुनेंगे मुखिया

Jun 15, 2024 - 16:45
 0
मीणा समाज विकास संस्थान के पांच पदों के लिए चुनाव कल, 1032 मतदाता चुनेंगे मुखिया

जहाजपुर (आज़ाद नेब) मीणा छात्रावास पेट्रोल पंप के पास देवली रोड़ पर 16 जून को दस बजे से मीणा समाज विकास संस्थान की चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें कुल 1032 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

मीणा समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष कस्टम लादू राम मीणा ने बताया कि 16 जून को मीणा समाज विकास संस्थान की कार्यकारिणी का चुनाव होने जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए चुनाव होने है। संस्थान के कुछ 1032 मतदाता है। चुनाव मे पारदर्शीता लाने के लिए संस्थान द्वारा चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए है जिसमें लक्ष्मण सिंह मीणा, कल्याण सिंह मीणा, पुष्कर राज मीणा, राजेन्द्र मीणा, धर्मराज सिंह मीणा होंगे। इन चुनाव अधिकारियों की देखरेख में ही चुनावी प्रक्रिया होगी‌। चुनाव बेलेट पेपर द्वारा सम्पादित करवाए जायेंगे। चुनाव अधिकारी मतदान नहीं कर सकेंगे, परन्तु विशेष परिस्थिति व निर्णायक मोड़ पर मतदान करने के हकदार होंगे।

संस्थान के अध्यक्ष मीणा ने बताया कि आवेदन करना प्रात: 10.00 बजे से 12.00 बजे तक, प्राप्त आवेदनों की जांच दोपहर 12.00 बजे से 12.30 बजे तक, सही पाए गए प्रत्याशियों की सूची दोपहर 12.30 बजे से 1.00 बजे तक, आपत्ति दर्ज करना दोपहर 1.00 बजे से 1.30 बजे तक, चुनाव योग्य अभ्यार्थियों की सूची दोपहर 1.30 बजे से 2.00 बजे तक, मतदान दोपहर 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक, मतगणना सांय 5.00 बजे से 6.00 बजे तक, परिणाम सांय 6.30 बजे, शपथ ग्रहण - सांय 7.00 बजे होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है