सरकारी स्कूल के पास सार्वजनिक शौचालय नवजात को छोड़ा

Jun 20, 2024 - 16:59
 0
सरकारी स्कूल के पास सार्वजनिक शौचालय नवजात को छोड़ा

कोटा के सार्वजनिक शौचालय में कोई महज 6 घंटे के नवजात को छोड़ गया। शौचालय में आई महिलाओं ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उन्हें शौचालय के अंदर सफेद कपड़े में लिपटा नवजात नजर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला रामगंज मंडी के नयागांव बीड़मंडी का गुरुवार सुबह 8 बजे का है। सुकेत SHO रघुवीर सिंह ने बताया- मामले को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। नवजात की मां के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

रात 2 बजे हुआ था जन्म - सुकेत CHC डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया- नवजात प्री-मैच्योर है। वह लड़का है। उसका जन्म करीब 6 महीने की प्रेग्नेंसी में ही हुआ है। वह 6 घंटे पहले बुधवार देर रात करीब 2 बजे हुआ था। उसका वजन एक किलो से भी कम है। प्राथमिक जांच और उपचार के बाद झालावाड़ जिला हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।

महिलाओं ने सुनी रोने की आवाज - जिला परिषद सदस्य धीरज सिंह सिसोदिया ने बताया- नयागांव बीड़मंडी में सरकारी स्कूल के पास सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। सुबह करीब 8 बजे महिलाएं शौचालय में गई थीं। इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्हें कपड़े में लिपटा नवजात मिला। महिलाओं ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने नवजात को एंबुलेंस से सुकेत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहां से झालावाड़ जिला हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................