महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

Mar 6, 2026 - 19:14
 0
महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय  में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम यूनिवर्सिटी की तेजस्विनी सेल एवं वाइब्स क्लब भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली भीलवाड़ा एवं आसपास की 25 महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका प्रो.अर्चना अग्रवाल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा के  विभिन्न क्षेत्रों एवं संगठनों से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक क्षेत्र में नीता बाबेल ,ज्योति आशीर्वाद (शर्मा), पुष्पा गोखरू, रीना डाड, ऋतु अग्रवाल, दीपा शिशोदिया, मंजू पोखरना और सुमन दुगर को सम्मानित किया गया।

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में मधु लोढ़ा, मोनिका गर्ग, अनु जैन, कल्पना जोहरी, एकता ओस्तवाल और रक्षा जैन को सम्मान प्रदान किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में मनीषा मेहता, चारवी कुमारी माली और रिधिमा जांगिड़ को सम्मानित किया गया।इसी प्रकार प्रशासनिक  सेवा में (DYSP) शिल्पा जैन, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में साधना मेलाना और प्रियंका सोमानी, फैशन क्षेत्र में जया चौहान, एनसीसी में प्रेरणा सिंह राठौड़ तथा कला के क्षेत्र में हर्षा कटियार और दीपिका पराशर को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका ममता मोदानी, संगम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही तथा रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने सभी महिलाओं को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ममता मोदानी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वहीं कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने इमोशनल इंटेलिजेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान देते हुए दोनों के महत्व को समझाया। रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि एक सशक्त महिला न केवल अपने परिवार को मजबूत बनाती है, बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देती है।इस अवसर पर वाइब्स क्लब की ज्योति आर्या सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में डॉ.. श्वेता बोहरा, डॉ. स्नेहलता, डॉ. पूनम चौहान, शालू अग्रवाल, डॉ. अमित जैन, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. जोरावर सिंह और डॉ. अतुल गांधी का विशेष सहयोग रहा।मंच संचालन डॉ श्वेता बोहरा,डॉ स्नेहलता अजमेर ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................