108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शानदार आगाज 8 मार्च से होगा शुरू; सैकड़ो महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी ऐतिहासिक कलश यात्रा

Mar 3, 2026 - 17:58
 0
108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शानदार आगाज 8 मार्च से होगा शुरू; सैकड़ो महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी ऐतिहासिक कलश यात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) नीमकाथाना के नजदीक राणासर के पास स्थित निर्झरा  धाम आश्रम पर 8 मार्च से 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शानदार आगाज शुरू होगा l 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया एवं बजरंग लाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च को सराय से निर्झरा  धाम आश्रम तक सैकड़ो महिलाओं द्वारा एक एतिहासिक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी l

पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रधान कुंड पर नीमकाथाना के समाजसेवी किरोड़ी मल मोदी व छगनलाल मोदी विराजमान होंगे साथ ही साथ अन्य लोग भी जोड़ो के साथ यज्ञ स्थल पर आहुतियां देंगे l बजरंग लाल पटेल के अनुसार यज्ञ जन-जन के सहयोग से सफल होगा लेकिन यज्ञ के व्यवस्था प्रभारी नीमकाथाना के मोदी परिवार रहेंगा l

राणासर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च से प्रारंभ होने वाले 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर गांव गांव व ढाणी ढाणी में लोगों को निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है l समाजसेवी महेंद्र तेतरवाल एवं युवा समाजसेवी राहुल बड़सरा भी यज्ञ की तैयारियों को लेकर गांव गांव व ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटकर लोगों को न्योता दे रहे हैं l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................