कठूमर में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए निकाली रैली
कठूमर (दिनेश लेखी) महिला अधिकारिता विभाग अलवर के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत शुक्रवार को ब्लॉक कठूमर में महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा संरक्षण एवं हेल्पलाइन नंबर्स की जागरूकता हेतु रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व पर्यवेक्षक विष्णुदत्त शर्मा ने किया।
पर्यवेक्षक ने बताया कि रैली के दौरान महिलाओं के संरक्षण हेतु विद्यमान कानूनों के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इस रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर्स और अन्य संसाधनों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं, साथिन, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र महिला की काउंसलर्स तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।