काठुवास पहुँचे राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक
बहरोड़ ( देवराज मीणा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को बहरोड़ क्षेत्र के काठुवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दुख और सुख की हर घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। शोक सभा में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।