मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना में लाभ लेने की अंतिम तिथि 31 मार्च

Mar 6, 2026 - 18:52
 0
मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना में  लाभ लेने की अंतिम तिथि 31 मार्च
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
बैंक के सचिव शचीन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र ऋणी कृषकों को उनके अवधिपार ऋणों पर ब्याज में राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी बकायादार ऋणी कृषकों से अपील की है कि वे योजना की अंतिम तिथि से पूर्व 31 मार्च तक अपनी बकाया राशि जमा कर योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करें। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि के बाद योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए सभी पात्र ऋणी कृषकों से आग्रह है कि वे समय रहते अपने ऋण का निस्तारण कर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................