शिकायत के बाद भी 10 दिनों से पानी की समस्या बरकरार, समाधान नहीं हुआ तो महिलाओं ने किया हाईवे जाम

Jun 20, 2024 - 16:49
Jun 20, 2024 - 16:50
 0
शिकायत के बाद भी 10 दिनों से पानी की समस्या बरकरार, समाधान नहीं हुआ तो  महिलाओं ने किया हाईवे जाम
प्रतिकात्मक छवि

गोविन्दगढ़ के बडौदा मेव कस्बे में पानी की समस्या के चलते गुस्साई महिलाओं ने अलवर भरतपुर रोड़ बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। अंकित खण्डेलवाल के अनुसार वार्ड नं 9 व 10 में करीब 10 दिनों से पानी की विकट समस्या बनी हुई है। उन्होंने ने बताया कि एक दिन पूर्व में पीएचडी के कर्मचारियों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बैंक कॉलोनी वार्ड नं 9 व10 में करीब 10 दिनों से पानी नही रहा है। कॉलोनी में करीब 120 घरों के लिए कोई पानी की सुविधाएं नहीं है। जिससे महिलाओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिसके बारे में कई बार नगर पालिका अध्यक्ष को कई बार अवगत कराया कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पानी की समस्या के चलते गुस्साई महिलाओं ने अलवर भरतपुर रोड़ बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

ग्रामीणों ने बताया कि तहसीलदार एसडीएम तथा विधायक को भी इसके बारे में अवगत कराया गया था। जिसमें हमे सिर्फ आश्वासन दे दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया। जिसके चलते गुस्साई महिलाओं ने अलवर भरतपुर रोड बस स्टैंड पर पहुंच कर जाम लगा दिया। जाम करीब 1 घंटे तक लगा रहा। पानी से परेशान महिलाओं ने बस स्टैंड अलवर भरतपुर मार्ग पर करीब 1 घंटे तक जाम लगाए रखा। जिससे दोनों साइड वाहनों की लम्बी लम्बी कतार लग गई। जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो पुलिस ने पहुंच कर जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु करवाया।

  • रामबाबू शर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है