सुरत में मारवाड़ी गैर नृत्य की धूम, युवाओं व महिलाओं ने मनाई रंगोत्सव होली

Mar 4, 2026 - 17:54
 0
सुरत में मारवाड़ी गैर नृत्य की धूम, युवाओं व महिलाओं ने मनाई रंगोत्सव होली

सिरोही (रमेश सुथार)  गुजरात के सूरत शहर के वकिलवाड़ी क्षेत्र में होली पर्व के अवसर पर मारवाड़ी समाज की ओर से भव्य गैर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजपुरोहित समाज सूरत झोरा परगना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में युवाओं की टोली ढोल-नगाड़ों की थाप पर मारवाड़ी गैर नृत्य करती नजर आई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाकर माहौल को रंगीन और उल्लासपूर्ण बना दिया।
इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया।
सूरत से सुरेश पुरोहित ने बताया कि झोरा परगना के राजपुरोहित समाज के युवाओं ने गैर नृत्य का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सुरेश पुरोहित वराडा, किशोर भाई पुरोहित, वसंतभाई वराडा, मुकेश पुरोहित, बाबूलाल पुरोहित मनोरा, शातिलाल पुरोहित मंडवारिया सहित समाज के अनेक भाई-बंधु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है