अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी एक की मौत, एक घायल
जोधपुर (निसार गौरी) बावड़ी कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 62 स्थित नेतडा टोल प्लाजा के पास बुधवार रात को एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही करवड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को मोकै से हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को किलियर करवा कर आवागमन दुरस्त करवाया।करवड पुलिस थाना अधिकारी पुलिस निरीक्षक परमेश्वरी विश्नोई ने बताया कि मृतक की पहचान भवाद निवासी राजूराम पुत्र आसाराम के रूप में हुई वह गंभीर रूप से घायल नेतडा निवासी अखेसिंह को इलाज के लिए जोधपुर के एम डी एम अस्पताल में रैफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को बावड़ी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। करवड पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई मोटरसाइकिल को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।