महुवा में विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में ऐतिहासिक होली मिलन समारोह आयोजित: कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, विधायक राजेंद्र मीणा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया डांस

Mar 4, 2026 - 16:58
 0
महुवा में विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में ऐतिहासिक होली मिलन समारोह आयोजित: कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, विधायक राजेंद्र मीणा  ने कार्यकर्ताओं के साथ किया डांस

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के मंडावर रोड स्थित शुभ वाटिका मैरिज होम में बुधवार को धूलंडी के अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया इस होली मिलन समारोह ने ऐतिहासिक रूप ले लिया। शुभ वाटिका मैरिज गार्डन, महवा में आयोजित महुआ “विधानसभा क्षेत्र होली मिलन समारोह” में रंगों, उमंग और आत्मीयता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में महवा विधायक राजेंद्र मीना ने महुवा विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन के बीच पहुंचकर फूलों और रंगों के साथ जमकर होली खेली। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गीतों और डीजे की धुनों पर विधायक राजेंद्र मीणा  के उत्साहपूर्ण नृत्य ने पूरे पंडाल को तालियों और जयकारों से गुंजायमान कर दिया।

होली स्नेह मिलन समारोह में महुआ विधानसभा क्षेत्र के शहरों सहित गांव गांव ढाणी से बड़ी संख्या में सभी जाति वर्ग धर्म के क्षेत्रवासियों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय अधिकारी भी पधारे और अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने  एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं बधाई दीं। युवाओं का उत्साह, अपनों का स्नेहिल साथ और हर चेहरे पर मुस्कान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विधायक राजेंद्र मीना ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है।  विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी  सबसे बड़ी ताकत है और इसी एकजुटता के साथ विधानसभा क्षेत्र के विकास, सौहार्द और समृद्धि के लिए आप सबके सहयोग से हम सब आगे बढ़ते रहेंगे। महुवा विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा  अपनों के साथ यह होली स्नेह मिलन समारोह  क्षेत्रभर में चर्चा का केंद्र, जनएकता का  प्रतीक बन गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है