नागौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; नाबालिग से छेड़छाड़, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Mar 4, 2026 - 18:50
 0
नागौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई;  नाबालिग से छेड़छाड़, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

मकराना (मोहम्मद शहजाद) नागौर पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थांवला थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई।

घटना 1 मार्च 2026 की है। पीड़िता के परिजनों ने थांवला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी मनीष माली ने घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने दबाव बनाकर उसका अश्लील वीडियो भी बनवा लिया था। इसके बाद मनीष माली पीड़िता को यह वीडियो सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी (डेगाना) जयप्रकाश बेनीवाल के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी अशोक कुमार झाझड़िया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तेजी से जांच करते हुए आरोपी मनीष (21 वर्ष) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी अशोक झाझड़िया के साथ हेड कांस्टेबल भूराराम कस्बा, शंकरलाल, कलन्दर खान और कांस्टेबल अकरम व बनवारीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है