महुवा पुलिस ने गहनोली फायरिंग कांड का 20 घंटे में पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सोनू उर्फ निगम मीना गिरफ्तार

Mar 4, 2026 - 17:59
 0
महुवा पुलिस ने गहनोली फायरिंग कांड का 20 घंटे में पर्दाफाश, मुख्य आरोपी सोनू उर्फ निगम मीना गिरफ्तार

महुवा (अवधेश अवस्थी) दोसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा  के निर्देशन में पुलिस थाना महुवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गहनोली गांव में हुई फायरिंग की घटना का महज 20 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू उर्फ निगम मीना को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 2 मार्च की रात्रिहोली के दिन परिवादी भूर सिंह  के भतीजे राजेन्द्र व अभिषेक के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी आपसी विवाद को लेकर रात करीब 11 बजे आरोपियों ने गहनोली गांव में परिवादी के घर पर पहुंचकर हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।परिवादी  भूरसिंह पुत्र रामधन (62 वर्ष) निवासी गहनोली की रिपोर्ट पर थाना महुवा में प्रकरण संख्या 97/25 धारा 189(2), 109(1), 351(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए वृत्ताधिकारी महुवा  मनोहरलाल मीना (RPS) के सुपरविजन तथा थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपी सोनू उर्फ निगम मीना (26 वर्ष) पुत्र समयसिंह, निवासी हुडला थाना महुवा, जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है, जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, बलात्कार एवं मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के चार पूर्व प्रकरण दर्ज हैं।पूरी कार्रवाई राहुल प्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर, सागर राणा, पुलिस अधीक्षक दौसा तथा हेमन्त कलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशानुसार की गई।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा घटना में शामिल अन्यआरोपियों की तलाश जारी है। महुवा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है