होली का यह रंगोत्सव हमे भेदभाव मिटाकर एक जुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है- जवाहर सिंह बेढ़म

Mar 4, 2026 - 18:53
 0
होली का यह रंगोत्सव हमे भेदभाव मिटाकर एक जुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है- जवाहर सिंह बेढ़म

आस्था, सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प के साथ मनाया गया होली का पावन पर्व

डीग (नीरज जैन) ।होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और विकास के नए संकल्प का उत्सव है। आज बृजनगर विधानसभा क्षेत्र की पावन धरती पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
यह उद्गार गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने डीग जिले के बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित होली मिलन समारोहों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की विशेषता यह है कि हम पर्वों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। होली का यह रंगोत्सव हमें भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

झूलन बिहारी मंदिर में सहभागिता

राज्य मंत्री बेढ़म ग्राम बड़ेसरा स्थित श्री झूलन बिहारी जी मंदिर (झूल का धाम) पहुँचे, जहाँ उन्होंने होली मिलन समारोह में भाग लिया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ अबीर-गुलाल खेलकर होली की खुशियाँ साझा कीं। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा कि आस्था के केंद्र समाज को नैतिक शक्ति प्रदान करते हैं और यही शक्ति हमें विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाती है। सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

निहाम में होलिका दहन एवं चौपाल संवाद

सीकरी क्षेत्र के ग्राम निहाम में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में भी बेढ़म ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह हमें समाज में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के बाद आयोजित चौपाल संवाद में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी शक्ति है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प

अपने संबोधन में बेढ़म ने विकसित भारत-2047 के विजन और विकसित राजस्थान के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार जन-आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और समाज को नई दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

कानून-व्यवस्था और जनसुविधा पर जोर

त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए  बेढम ने प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

साथ ही उन्होंने 7 मार्च को सीकरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता का आह्वान किया।

प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

अंत में बेढ़म ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा निरंतर प्रगाढ़ होता रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है