गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, भरतपुर में नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू

Mar 6, 2026 - 18:51
 0
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, भरतपुर में नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र भरतपुर के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया वर्ष 2022 के लिए दिनांक 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बांसी खुर्द में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। इसमें केन्द्र के कमांडेंट, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि तथा जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कमाण्डेन्ट हरवीर परिहार ने बताया कि भरतपुर के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 7 दिनों तक चलेगी, जिसमें केन्द्र के 166 रिक्त पदों के विरुद्ध 17 हजार 263 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित सूचना मोबाइल पर एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक अथवा विभागीय वेबसाइट http://home.rajasthan.gov.in/homeguards पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया लगभग दो सप्ताह तक चलने की संभावना है। इसके लिए विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को अलग-अलग समय पर उपस्थित होने हेतु बुलाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना करनी होगी।
अभ्यर्थियों को निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे प्रवेश पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र तथा पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र आदि के साथ उपस्थित होना होगा। नामांकन स्थल में प्रवेश के बाद किसी भी अभ्यर्थी को बाहर जाकर दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 05644-316703 पर संपर्क किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................