'हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत दुजाना में हुआ आयोजित

Aug 7, 2024 - 12:30
 0
'हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत दुजाना में हुआ आयोजित

सुमेरपुर: (राकेश लखेरा) 'हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत दुजाना में विकास अधिकारी  मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सरपंच सहित प्रधानाचार्य ने पौधारोपण किया। पौधरोपण आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच कंकू देवी मीणा ने गांव में हरियालो राजस्थान एवं हरित के तहत किए जा रहे पौधारोपण की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांव में पौधारोपण के साथ ही एक व्यक्ति को जोड़ा जा रहा है, इससे पेड़ बड़ा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सघन पौधरोपण एवं संरक्षण कार्यक्रम से आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी जुड़ रहे हैं, जिससे अभियान को सफलता मिलेगी।

समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित ने जिला प्रशासन द्वारा गांव में पौधारोपण के लक्ष्य प्राप्ति को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संपूर्ण राज्य में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान को शानदार कार्यक्रम बताया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम आवश्यक रूप से लगाने एवं उसका संरक्षण एवं पल्लवन करने को कहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीईइओ मीणा ने हरित ग्राम के तहत किया जा रहे पौधारोपण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना एवं उन्हें बड़ा करना एक चुनौती है। पौधों को बच्चों की तरह परवरिश कर बड़ा करना होता है। प्रारंभ मे ग्राम विकास अधिकारी अधिकारी सुरेश सिंह पुरोहित ने वृक्षारोपण अभियान को लेकर की गई तैयारी एवं अब तक किए गए पौधारोपण की जानकारी दी। समारोह में वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास अधिकारी ने आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम के दौरान गुणराज मीणा, बालिका विद्यालय के प्रिंसिपल चंदन कुमार गर्ग, छगनलाल मीणा, दूदाराम मीणा, आयुर्वेदिक डॉक्टर फतेहलाल, ग्राम पंचायत सरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं समस्त वार्डपंच एवं आमजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................